शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं, सावन के शनिवार को पूजन का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन पूजन एवं अभिषेक।
कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शनिवार को भी सावन पूजन किया गया। सावन के शनिवार का पूजन करवाने के लिए विशेष तौर पर जुगल किशोर, शशि बाला, रोहित और उनके परिवार के सदस्य पहुंचे।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पहले यजमान परिवार ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक किया और उसके उपरांत शनि शिला पर तेलाभिषेक किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन का शनिवार है और शनिदेव के गुरु भगवान शिवजी हैं। ऐसे में सावन मास में भगवान शिवजी का पूजन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया पीपल के पेड़ में शनिदेव और भगवान शिव का वास माना जाता है। इस लिए शनिवार के दिन जल चढ़ाएं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, सुमन शर्मा, जगतार सिंह, सुखा सिंह, बिल्लू पुजारी व निर्मला देवी इत्यादि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी सावन पूजन करते हुए।