![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230708-WA0035-1024x723.jpg)
जयराम विद्यापीठ में चल रहा है सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप व अनुष्ठान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जयराम विद्यापीठ में चल रहा है रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप।
कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में सावन का रुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप चल रहा है।
जयराम संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार ने बताया कि विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र के सवा लाख जाप, महा रुद्राक्ष जाप और रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया जा रहा है। सर्व कल्याण की भावना से गुरुग्राम से आए विशाल, प्रियंका, ध्रुव एवं विजय रानी ने शनिवार को विधि विधान के साथ विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों से सावन पूजन करवाने के साथ रुद्राभिषेक किया।
आचार्य लेखवार ने बताया कि शास्त्रों और पुराणों में असाध्य रोगों से मुक्ति और अकाल मृत्यु से बचने के लिए महामृत्युंजय जाप करने का विशेष उल्लेख मिलता है। महामृत्युंजय भगवान शिव को खुश करने का मंत्र है। इसके प्रभाव से इंसान मौत के मुंह में जाते-जाते बच जाता है। आचार्य लेखवार ने बताया कि मरणासन्न रोगी भी महाकाल शिव की अद्भुत कृपा से जीवन पा लेता है। बीमारी, दुर्घटना, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से दूर करने, मौत को टालने और आयु बढ़ाने के लिए सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान है।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना परम फलदायी है। विद्यापीठ में टेक सिंह लौहार माजरा, के.के. कौशिक, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में सावन पूजन एवं रुद्राभिषेक करते हुए।