मोहनी देवी स्कूल में हुआ विज्ञान-मेला का आयोजन
अररिया .
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर.एस. में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मेला में चंद्रयान-3 का प्रदर्शनी लगाया गया। विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रदर्शन को प्रदर्शित करने के लिए विद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। चित्रकला एवं प्रयोगशाला में भी योग्य शिक्षकों के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया जाता है। बच्चों की सर्वांगिंण विकास के लिए मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के शिक्षक गण प्रयासरत रहते हैं। विज्ञान मेला में 30 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें मृणाल सिंह एवं अभिषेक सिंह को प्रथम स्थान, यशस्वी मित्तल को द्वितीय स्थान, खुशी मिश्रा को तृतीय स्थान, साक्षी भयावत एवं दिवाकर को चतुर्थ स्थान, खुशी कुमारी एवं आराध्या भारती को पंचम स्थान, सुजल गुप्ता एवं आयुषी को छठा स्थान तथा आदिति एवं तरुषी को सप्तम स्थान प्राप्त हुआ। छात्र- छात्राओं को विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान के द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश रंजन द्वारा पुरस्कृत किया गया। मोहनी देवी रुंगटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा एवं वाइस चेयरमैन महावीर प्रसाद रूंगटा जी ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किये। रामचंद्र रुंगटा विद्यालय परिवार को समय-समय पर सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा विगत वर्ष में ड्रोन बनाने हेतु ₹15000/ छात्रों कों सहयोग में दिया गया था। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान ने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा में निखार लाने हेतु प्रयासरत रहने के लिए आशीर्वचन दिए। इस कार्यक्रम में मृणाल प्रधान सहित सभी शिक्षकों ने योगदान दिया।