युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने जिला के संगठन विस्तार की सूची की जारी
अररिया
युवा जदयू जिलाध्यक्ष अरबाज रजा ने गुरुवार को फारबिसगंज युवा जदयू कार्यालय में संगठन विस्तार को लेकर प्रखण्ड, नगर और जिला स्तरीय सूची जारी की।अररिया प्रखंड अध्यक्ष मासूम राजा ,जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष मो. मुन्ना,कुर्साकांटा प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार राय ,नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष नितिन आनंद, रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार ,पलासी प्रखंड अध्यक्ष इरशाद अंसारी ,फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी को मनोनीत किया गया।वहीं नगर अध्यक्ष के रूप में अररिया नगर से सुनील रजक, फारबिसगंज नगर से मो. सलमान, नरपतगंज नगर से पप्पू मंडल ,जोगबनी नगर से हसन राजा का मनोनयन किया गया।संगठन के जिला प्रवक्ता इंजीनियर इम्तियाज भारती को मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष की प्रथम सूची में मनीष कुमार,पवन मंडल ,शारिक अहमद और अंकित मंडल को शामिल किया गया।वहीं जिला महासचिव की प्रथम सूची मे मो. इश्तियाक आलम उर्फ गुड्डू ,मो. बेचन आलम, डिंपल चौधरी, मो. निजाम पप्पू, मो. मुख्तार का मनोनयन किया गया।जिला सचिव के रूप में डॉ शादाब रहमानी,मो. शाहिद,मो. साहिल ,चेतन ठाकुर ,रवि कुमार राम,कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ मजहर नदीम को मनोनीत किया गया।