कलश स्थापना के साथ शारदीय मां दुर्गा का पूजा हुआ शुरू, पहला दिन मां शैलपुत्री की हुई पूजा
- मां दुर्गा के पूजा में आराधना में डूबे भक्तगण, बाजारों में रही चाहल पहल
- काली मंदिर समेत मां दुर्गा के मंदिरों में शाम के समय दीप जलाने के लिए पहुंचे महिला भक्त
अररिया
रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र के पर्व शुरू हो गया। पहला दिन मां शैलपुत्री का पूजा- अर्चना किया गया।इससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में कलश स्थापना किया गया। वही दुर्गा सप्तशती के पाठ व वैदिक मंत्रोच्चारण से घर, मंदिर व पूजा स्थल गूंज उठे। जिला मुख्यालय स्थित शिव पुरी मुहल्ला के निकट भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा आरएन भारती ने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा अर्चना किए। पंडित अरबिंद मिश्र और भक्त डा आरएन भारती ने संयुक्त रूप से अपने परिवार के सदस्यों संग यथा श्रीमती रूणा भारती,पुतुल भारती,गौराभ कुमार ,सौरभ भारती,सोनी कुमारी द्वारा कलश स्थापन कर पूजा अर्चना करते हुए सबके लिए आशीष मांगा। वहीं ट्रस्ट कार्यालय परिसर में भी अन्य भक्तों के द्वारा देवी गीतों से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह सभी भक्तों के घरों में कलश स्थापित कर पूजा शुरू हुआ। पहले दिन देवी भगवती के प्रथम रूप शैलपुत्री की अराधना की गयी।सोमवार को माता के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।पूजा सामग्री खरीदने क लिए भक्तगण की अच्छी खासी भीड़ बाजारों में लगी रही।मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा ने बताया कि मां दुर्गा की शक्ति अदृश्य रूप से संपूर्ण ब्रह्मांड को संचालित करती है। इस शक्ति का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, इसी मंगल कामना के साथ हिंदू धर्म में नवरात्र के रूप में शक्तियों का विशेष पूजन होता है। नवरात्र हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भक्तिमय माहौल में नौ दिनों तक मनाया जाता है। नवरात्र शब्द का अर्थ ‘नौ रात’ यानी शक्ति की मां दुर्गा का नौ दिन व रात। मतलब, ये नौ दिन शक्ति के देवियों की होती है। वैसे तो मां दुर्गा की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है। नवरात्र में विशेष तिथि होने के कारण दुर्गा पूजा यानी नवरात्र का महत्व बढ़ जाता है।मुख्यालय में मां खड्गेश्वरी काली मंदिर समेत 11 जगहों पर मां दुर्गा का पूजा अर्चना मंदिरों में होता है। जबकि जिला में मां दुर्गा का प्रतिमा का पट सात पूजा को खुलेगा। जबकि शहर के आश्रम दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का पट एक पूजा से खोल दिया जाता है। जिस कारण एक पूजा से दस पूजा तक प्रत्येक दिन भक्तों मां दुर्गा का वर्त करते है व रोजना मां दुर्गा के मंदिर में शाम के समय दीप जलाने के लिए पहुचते है।इधर अररिया आरएस रेलवे स्टेंशन, जयप्रकाश नगर दुर्गा मंदिर, आश्रम दुर्गा मंदिर, ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर, अररिया कोर्ट दुर्गा मंदिर, पुराना मंडल कारा दुर्गा मंदिर, समिति दुर्गा मंदिर, अरगाड़ा काली मंदिर दुर्गा मंदिर व माता स्थान दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का जिला मुख्यालय में पूजा अर्चना किया जा रहा है।