थाना- बरदह
जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार;घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
पूर्व की घटना– दिनांक 15.10.23 को वादी मुकदमा समीम पुत्र वैतुल्ला उर्फ गुड्डू ग्राम उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त नितेश यादव उर्फ गोलू पुत्र रमेश यादव निवासी उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़ ने मेरे उपर चाकू से हमला कर दिया तथा स्थानीय लोगो के दौड़ाने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 420/23 धारा 324/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 16/10/23 को उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नितेश यादव उर्फ गोलू पुत्र रमेश यादव निवासी उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़ को बड़ेपुर तिराहे से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कि निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालन मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- नितेश यादव उर्फ गोलू पुत्र रमेश यादव निवासी उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 420/23 धारा 324/506 भादवि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
बरामदगी का विवरण- 01 चाकू (घटना में प्रयुक्त)
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – 1. उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय थाना बरदह, 2. हे0का0 बच्चेलाल यादव थाना बरदह, आजमगढ़।