जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र का महत्व बताया।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सनातन धर्म की पूरे विश्व में सदा जयकार जयकार है : महंत राजेंद्र पुरी।
कुरुक्षेत्र, 16 अक्तूबर : नवरात्रों के चलते जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन धर्म में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र का सनातन संस्कृति के मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से गहरा संबंध है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आदिशक्ति की आराधना का उत्सव नवरात्र ईश्वर के प्रति आत्मनिष्ठा भारतीय संस्कृति का एक दार्शनिक पक्ष है। सनातन धर्म से ही भारतीय एवं संस्कार हैं। इसकी पहचान भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म इस सृष्टि का सबसे प्राचीन धर्म है। इसे देवी देवताओं ने भी माना है। उन्होंने विदेश में भी देखा है कि सनातन धर्म की पूरे विश्व में सदा जयकार जयकार है। हमें सनातन से ही अपने आप को मजबूत करना है। इस मौके पर अन्य संत महापुरुष भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म के प्रचारक महंत राजेंद्र पुरी कुरुक्षेत्र में भगवान श्री राम जी को भव्य राम बारात कार्यक्रम में शामिल हुए एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
महंत राजेंद्र पुरी का सम्मान करते हुए।