सपा हमेशा लाशों की राजनीति करती है- सहजानन्द राय
आजमगढ़ रोडवेज स्थित भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, कहा सपा हमेशा लाश पर राजनीति करती है। बतादे कि सोमवार को जिले के रोडवेज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा, देवरिया में हुए हत्याकाण्ड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचने के सवाल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि देवरिया की घटना निर्मम घटना है, उसकी जितनी निन्दा की जाय कम है लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उस पर राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार व कानून अपना काम निष्पक्ष तरीके से कर रही है।