ब्योधन बुजुर्ग माध्यमिक विद्यालय में चौकी प्रभारी ने महिलाओं तथा बच्चियों को पुलिस के प्रति आत्मविश्वास,आत्म सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए किया जागरूक
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : ब्योधन खुर्द सिरौली थाना क्षेत्र के नवाबपुरा चौकी प्रभारी सन्देश कुमार सिंह ने आज सुबह 10:00 बजे ब्योधन बुजुर्ग माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं तथा बच्चियों को पुलिस के प्रति आत्मविश्वास, आत्म सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। पुलिस ने बच्चियों व महिलाओ को सेल्फ डिफेन्स के लिए प्रेरित किया साथ ही छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 महिला सहायता 181 पर कॉल करने की जानकारी दी ।
चौकी इंचार्ज सन्देश सिंह, एस आई संतराम सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल सत्येंद्र, कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया शर्मा और ग्राम प्रधान पति जयवीर पाठक, कोटेदार भगीरथ, प्रधान सहायक ललिता, प्रधानाचार्य पूर्ण प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।