रोटरी क्लब के प्रधान विपुल नारंग ने जरूरतमंद व्यक्ति को साइकिल भेंट की।
फिरोजपुर 25 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर में रोटरी क्लब के प्रधान विपुल नारंग जो जरूरतमंद गरीब लोगों के मसीहा माने जा रहे हैं। आज उन्होंने जरूरतमंद व्यक्ति को साइकिल भेंट में दी तांजो उसको अपने काम काज के संबंध में जाने के लिए परेशानी ना हो। विपुल नारंग वहां सभी जगह पहुंचते हैं यहां गरीब कमजोर व्यक्तियों की जरूरत पूरी करनी हो। अनाथालय, ब्लाइंड होम में रह रहे कर्मचारियों, पढ़ाई लिखाई में गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस भरने के लिए पहुंच जाते हैं। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अगर उनके पास सहायता के लिए जाए तो उन्हें खाली हाथ नहीं लौटते। साइकिल भेंट करने वक्त उनके साथ अशोक महल सेक्रेटरी इंडियन रेड क्रॉस फिरोजपुर भी उपस्थित थे।