प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां हरियाणवी संस्कृति के संरक्षक थे : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सारंगी वादक मामन खां के निधन पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया शोक प्रकट।

कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध सारंगी वादक मामन खां के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां हरियाणवी लोक संस्कृति एवं परम्परा के संरक्षक थे तथा उनकी इस क्षति को पूरा करना असंभव है। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केयू परिसर में 28 से 31 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुए राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का उद्घाटन सुप्रसिद्ध सारंगी वादक मामन खां ने किया था। प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां पिछले वर्ष केयू ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में सारंगी की स्वर लहरियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उन्होंने अपने 96 वर्ष के जीवन में इस सारंगी साज कला द्वारा हरियाणा ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केयू परिवार स्वर्गीय मामन खां की आत्मिक शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना करता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज में कन्याओं एवं महिलाओं की रक्षा नहीं तो नवरात्र पूजा कैसी

Thu Apr 11 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा नवरात्र पर्व नारी के सम्मान का प्रतीक है। कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल : आजकल लोग नवरात्र पूजन कर रहे हैं लेकिन समाज में जो कन्या एवं महिला अत्याचार की सूचनाएं मिलती हैं। उन्हें देखकर नवरात्र पूजन का कैसा लाभ। जग ज्योति दरबार […]

You May Like

advertisement