नव वर्ष विक्रम संवत् 2081 के उपलक्ष में धर्म जागरण मंच की ओर से भजन संध्या का किया गया आयोजन

नव वर्ष विक्रम संवत् 2081 के उपलक्ष में धर्म जागरण मंच की ओर से भजन संध्या का किया गया आयोजन

भक्ति भजन ग्रुप ने भजन संध्या के माध्यम से सनातन धर्म को किया जागरूक। और सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किये।

सर्व मंदिर केंद्रीय सभा के विद्वान पंडितों द्वारा तैयार किया गया विक्रम संवत् 2081 त्योहारों के कैलेंडर का हुआ विमोचन

फिरोजपुर 10 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

नव वर्ष विक्रम संवत् 2081 के उपलक्ष में मॉडर्न प्लाजा में धर्म जागरण मंच की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के इलावा कुछ राजनेताओं ने भी हिस्सा लिया। श्री राम गोपाल जी मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित हुए। सबसे पहले ज्योति प्रचंड विशेष अतिथियों द्वारा की गई उपरांत भक्ति भजन ग्रुप के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल एवं सदस्यों द्वारा सुंदर-सुंदर भजन गए गए। श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके उपरांत श्री राम गोपाल मुख्य वक्ता द्वारा भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नव वर्ष चैत्र मास का प्रथम नवरात्र है। और कहा कि हमें अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए हमें अंग्रेजी का नव वर्ष नहीं बल्कि नव वर्ष संवत् को अपनाना चाहिए और इसी का स्वागत करना चाहिए। धर्म और संस्कृति की रक्षा करना अब समय की मांग है। पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि यह जो नव वर्ष विक्रम संवत् 2081 के त्योहारों के कैलेंडर का विमोचन हुआ है इसको फिरोजपुर शहर व छावनी के बुद्धिजीवियों द्वारा तैयार किया गया है। हमें इस कैलेंडर को मध्य नजर रखते हुए ही फिरोजपुर शहर व छावनी में एक ही दिन त्यौहार मनाने चाहिए। इस कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों व पदाधिकारी का विशेष सम्मान किया गया इस मौके पर पूर्व विधायक रमिंदर आंवला ने कहा कि अब समय की मांग है हमें हमारी संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए। विशेष अतिथियों में भाजपा नेता अनूमित सिंह (हीरा) सोढ़ी भाजपा जिला प्रधान शमशेर सिंह काकड़ श्री धर्मपाल बंसल डायरेक्टर एसबीएस कॉलेज, नगर काउंसिल अध्यक्ष रिंकू ग्रोवर उद्योगपति वरिंदर सिंधाल डीसीएस ग्रुप आफ स्कूल से अनिरुद्ध गुप्ता पुष्पा बहल प्रेम बहल हरीश गोयल तरसेम सिंह शैलेंद्र बबला दीपक शर्मा डीपी चंदन इत्यादि बड़ी संख्या में फिरोजपुर वासी उपस्थित रहे। अंत में श्री अशोक बहल और विजय बहल द्वारा सभी को नव वर्ष त्योहारों का कैलेंडर सुंदरकांड पाठ और सभी को सिरोपे भेंट किए गए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया गया और सभी को नव वर्ष की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement