व्यय अनुवीक्षण हेतु नियुक्त उड़नदस्ता दल की ड्यूटी में आंशिक संशोधन

महासमुंद 10 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु नियुक्त उड़नदस्ता दल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा विधानसभावार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें विधानसभा 41-खल्लारी के लिए श्री देवेन्द्र कुमार सिरमौर तहसीलदार पिथौरा, 39-सरायपाली के लिए श्री रविन्द्र कुमार काले नायब तहसीलदार सरायपाली उड़नदस्ता दल के रूप में रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। इसी प्रकार 39-सरायपाली के लिए उड़नदस्ता के रूप में श्री केशलाल पैकरा ग्रामीण विस्तार अधिकारी सरायपाली की ड्यूटी प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
इसी तरह 39-सरायपाली के लिए श्री जैनेन्द्र कुमार पटेल सहायक ग्रेड-03 कृषि उपज मंडी, 42-महासमुंद के लिए श्री हितेश प्रधान जिला परियोजना समन्वयक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं श्री शेखराम चन्द्राकर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा विधानसभा 41-खल्लारी के लिए श्री लोकेश कुमार दीवान तकनीकी सहायक जनपद पंचायत एवं श्री मैकलिन सैन्टियागो व्याख्याता स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा को उड़नदस्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। ये दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी में आंशिक संशोधन

Thu Apr 11 , 2024
महासमुंद 10 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 41-खल्लारी के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारी की ड्यूटी में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा सेक्टर क्रमांक-15 बकमा के लिए श्रीमती सुमन नायक उप अभियंता लोक निर्माण विभाग बागबाहरा को सेक्टर […]

You May Like

advertisement