जयराम पब्लिक स्कूल में गुरु पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल दूरभाष – 94161 91877
विद्यालय में विशाल लंगर भी लगाया गया।
कुरुक्षेत्र, 25 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में गतिमान श्रीमती केसरी श्रीदेवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया।
प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरुनानक देव जी ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज को जन-कल्याण और सेवा का संदेश दिया। विद्यालय में विशाल लंगर भी लगाया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने लंगर छका। इससे पूर्व कक्षा दसवीं के छात्र हरकीरत ने बच्चों को गुरु पर्व की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कविता, ममता शर्मा, डिंपल, वंदना, मीनाक्षी, मनीषा, मृदुला रावत, रमा, व रीना सहित सभी अध्यापिकाएं उपस्थिति रही।
विद्यार्थी एवं शिक्षक अरदास करते हुए तथा विद्यार्थी लंगर ग्रहण करते हुए।