फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और चारा खिलाया
फिरोजपुर 26 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
फिरोजपुर में समाज कल्याण के लिए अगरसर संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गाय, बछड़ों की सेवा की और उन्हें गुड और हरा चारा खिलाया।
श्री शैलेंद्र (बबला) और जिमी कक्कड़ ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। इसलिए हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को यहां आकर गाय, बछड़े और बीमार पशुओं की सेवा करने पहुंचती है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन प्रत्येक दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट खाना खिलाने का कार्य करती है। ट्रामा वार्ड फिरोजपुर अस्पताल के बाहर, दिल्ली गेट फिरोजपुर शहर, फिरोजपुर छावनी और दाना मंडी फिरोजपुर छावनी में संस्था द्वारा मुफ्त में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना खिलाया जाता है। फिरोजपुर फाउंडेशन का संकल्प है कि फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति बिना पेट भर खाना खाए ना सोए इसके लिए दानी सज्जन हमें पूर्ण सहयोग भी करते हैं।
इस मौके पर गौ सेवा में श्री शैलेंद्र (बबला) जिमी कक्कड़ अमन चावला गौरी शंकर विशाल सेठी दीपक गर्ग ने अपनी सेवा निभाई।