श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर लायंस क्लब ग्रेटर फिरोजपुर छावनी द्वारा शोभा यात्रा के शुभ अवसर पर बांटे गए लड्डू
फिरोजपुर 26 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
लायंस क्लब ग्रेटर के प्रधान इकबाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव से पहले शोभा यात्रा में लायंस क्लब ग्रेटर फिरोजपुर छावनी द्वारा लड्डू वितरित किए गए।
श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन दिहाड़ा कल 27 नवंबर को बड़े हर्षउल्लास से मनाया जाएगा। इस पवित्र दिन को लोग प्रकाश उत्सव और गुरु पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन किए जाते हैं और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है।
गुरु नानक देव जी ने नाम जपो, किरत करो और वंड छको का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधान इकबाल सिंह छाबड़ा के साथ लायन. निरमोलक सिंह, लायन साहनी, लायन खरबंदा , लायन अनिल भसीन, लायन हरजिंदर सिंह बिट्टू , लायन विनोद अग्रवाल, लायन राम अवतार लायन आरकेभोला , लायन बसरा, लायन सुशील गुप्ता लायन आरपी गोयल ने लड्डू बांटने की सेवा निभाई।