मौसम में नमी,सभी धान खरीदी केंद्रों में बारिश से बचाव संबंधित निर्देश जारी

धान भीगा तो जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की-कलेक्टर

बलौदाबाजार, 30 नवंबर 2023/ मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा है की बारिश से धान भीगा तो सीधा कार्रवाई खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा। उसके लिए जिम्मेदार स्वयं होगा। उन्होंने कहा कि किसान सुबह सुबह धान बेचने आते है तो उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। अभी एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है। इसके साथ ही सभी एसडीएम,जनपद सीईओ, सहकारिता,बैंक,खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण कर कार्यालय को प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिए है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश / सीधी चक्की में फंसा 2 वर्ष का मासूम बच्चा गर्दन धड़ से अलग

Thu Nov 30 , 2023
मध्य प्रदेश / सीधी चक्की में फंसा 2 वर्ष का मासूम बच्चा गर्दन धड़ से अलग. सीधी से अनिल विश्वकर्मा 7974753305 चक्की में फंसा 2 वर्ष का मासूम बच्चा गर्दन धड़ से अलग. मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सीधी जिले के रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरदहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement