मालवीय जयंती 25 दिसंबर को आधुनिक मालवीय की उपाधि से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी सम्मानित होंगे
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली के तत्वावधान में केंद्रीय कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निश्चय किया गया कि इस वर्ष आधुनिक मालवीय की उपाधि से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी को उनके साहित्यिक ,शैक्षिक ,सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये कार्यक्रम कर्मचारी नगर स्थित मंशा देवी मंदिर के सभागार में 25. 12. 2023 को प्रात: 12.00 बजे आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री सी एल शर्मा करेंगे और मुख्य अतिथि महापौर डॉ उमेश गौतम होंगे । वरिष्ठ समाज सेवी शिव शंकर शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, समाजसेवी पं दक्ष शर्मा और डॉक्टर मृदुला शर्मा रहेंगे।
आज की बैठक में राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख शिवानंद शास्त्री , प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा , डॉ ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी, अनिल शर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष नीलिमा पाठक, महामंत्री रेनू शर्मा, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वचन सारस्वत के अतिरिक्त मेधा पर शास्त्री शिवम उपाध्याय राकेश कुमार शर्मा, शिवम उपाध्याय, देश दीपक शास्त्री , आलोक शंखधार प्रमुखतः से उपस्थित रहे।संचालन नितिन शर्मा ने किया और सभी का आभार नीलिमा पाठक ने व्यक्त किया।