गतदिवस सड़क हादसे में घायल युवक ने एम्स हास्पीटल ऋषिकेस में इलाज के दौरान ज़िन्दगी की जंग हारी , परिवार में मचा कोहराम
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : सीबीगंज,शादी समारोह से घर के लिए लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुजुर्ग व्यक्ति को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जंहा बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीगंज क्षेत्र के गांव जौहरपुर के रहने वाले मुन्ना लाल पुत्र राधेश्याम बीते 13 दिसंबर को अपने परिवार के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने बने बारात घर में शादी समारोह में सम्मिलित होकर वापस अपने घर जौहरपुर पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीछे से आ रहे उनके परिवार वालों ने उन्हे तत्काल जनपद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जंहा बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई थी। बुजुर्ग के पुत्र ने इस घटना की जानकारी थाना पुलिस को दे दी थी। इसके बाद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। इस घटना के बारे में बुजुर्ग मुन्नालाल के परिजनों से जब बात की गई थी, तो उन्होंने बताया था कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि टक्कर एक बाइक से हुई थी। रविवार को परिवार की तरफ से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्नालाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।