वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा सोनिया अग्रवाल का हुआ स्वागत व सम्मान।
कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा सोनिया अग्रवाल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने उत्साह से फूलों के हार, पुष्पगुच्छ और शाल देकर सम्मानित व स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में महिलाओं की सुरक्षा करने तथा उन्हें उत्पीड़न से बचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खरैती लाल सिंगला, प्रदेश सचिव सुशील कंसल, संरक्षक राम निवास बंसल, जिला अध्यक्ष अजय गोयल, महामंत्री डा. अनूप सिंगला, सचिव रोशन लाल मित्तल, विशाल सिंगला, कोषाध्यक्ष मदन बंसल और महेश गुप्ता, अश्वनी जैन, उर्मिला अग्रवाल सहित बड़ी सख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा सोनिया अग्रवाल के साथ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्य व पदाधिकारी।