वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सुभाष मंडी में होलिका उत्सव को लेकर हुई बैठक।
कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सुभाष मंडी में पिछले 72 वर्षों से होली दहन एवं पूजन की परम्परा है। इसी परम्परा के अनुसार 24 मार्च को रेलवे रोड पर सुभाष मंडी में होलिका उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। होली दहन एवं पूजन के कार्यक्रम को लेकर एक विशेष बैठक सुभाष मंडी फ़ेलफ़ेयर के सदस्यों द्वारा की गई। बैठक में कपिल मित्तल, अंकुर गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक गर्ग, अरुण गर्ग, गर्वित गर्ग, अनीश गुप्ता, जय पाल गोयल, विनय गुप्ता, भारत लाल, राजू, हिमत लाल, आकाश इत्यादि मौजूद रहे। विनय गुप्ता एवं कपिल मित्तल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। शाम के समय होली पूजन पांच विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया जाता है। इस के उपरांत होलिका दहन किया जाता है। ढोल नगाड़े व शंख की पवित्र ध्वनि से पूरी सुभाष मंडी गूंज उठती है।
होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर एकत्रित लोग।