शहीदी दिवस पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता के चुनावी अभियान का थानेसर हल्के में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने किया शुभारंभ

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महत्वपूर्ण : अशोक अरोड़ा।
भाजपा का लोकतंत्र में नहीं लटतंत्र में है विश्वास : अशोक अरोड़ा।
पीएम मोदी ने लोकतंत्र को खत्म करने की ठानी : डॉ. सुशील गुप्ता।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने पर आप कार्यकर्ताओं के हाथ, पैर और सिर फोड़े सुशील गुप्ता का आरोप।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने शहीदी दिवस पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के चुनाव प्रचार अभियान का श्री गणेश गांव खेड़ी मारकंडा से किया। इसके बाद गांव मझाड़ा, प्रतापगढ, कसेरला सिरसाला, रतनडेरा, हरियापुर और ज्योतिनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करके इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता को विजय बनाने की अपील की। इन जनसभाओं को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, चंद्रभान वाल्मीकि, रणबीर बूरा, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, तरसेम हरियापुर, आप जिला प्रधान विशाल खुब्बर, आप लोकसभा प्रधान सुमित हिंदुस्तानी, पवन चौधरी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए सुशील गुप्ता के पक्ष में वोट देने की अपील की।
अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ा ही ऐतिहासिक दिन है। जिस दिन शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। इन शहीदों का सपना था अपना देश आजाद होगा अपना राज होगा और अपना संविधान होगा और देश खुशहाल होगा। लेकिन आज भाजपा के राज में देश का संविधान खतरे में है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को खतरा है। देश में प्रजातंत्र को पांव तले कुचला जा रहा है। जनता को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इन हालात में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी विपक्षी दलों को इकट्ठा करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा वह देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भारी बहुमत से सुशील गुप्ता को विजय बनाकर लोकसभा में भेजें। उन्होंने कहा विपक्षी दल का जो भी नेता सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल में डाल दिया जाता है। आज चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए।
इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और ये चुनाव देश के संविधान और प्रजातंत्र को बचाने का चुनाव है। क्योंकि आज की मौजूदा सरकार का प्रजातंत्र में कोई विश्वास नहीं है। भाजपा सरकार का लोकतंत्र में नहीं लाठतंत्र में विश्वास है। सरकार के खिलाफ कोई भी बोलता है तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं।
हरियाणा में भाजपा सरकार ने सरपंचों, किसानों, युवाओं और आशा वर्करों पर लाठियां भांजी। कल जब आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करने कुरुक्षेत्र में सीएम आवास पर गए तो डॉ. सुशील गुप्ता और इनके कार्यकर्ताओं को भी लाठियां मारी।
हरियाणा में जब मनोहर लाल की सरकार पूरी तरह विफल रही। तो चेहरा बदल कर नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। लेकिन चेहरा बदलने से काम नहीं चलेगा पूरी सरकार ही बदलना पड़ेगी।
चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि ये चुनाव देश लोकतंत्र को बचाने के लिए है। आज शहीदी दिवस है, जैसे आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। पीएम मोदी ने लोकतंत्र खत्म करने की ठान रखी है, ईडी सीबीआई का गलत इस्तेमाल, लोगों की अभिव्यक्ति पर रोक और हर व्यक्ति को डर के साए में जीने को कर रखा है। लेकिन अब भाजपा के दिन जा चुके हैं। क्योंकि लोकतंत्र को बचाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन लोगों का पैनल बनाया। जिसमें प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का नाम था। लेकिन भाजपा ने संख्या के बल पर उस फैसले को पलट दिया और कानून बनाया कि चुनाव आयुक्त की प्रधानमंत्री, एक उनका मंत्री और नेता प्रतिपक्ष करेगा। यानी कि दो तिहाई बहुमत भाजपा का होगा और एक तिहाई विपक्ष का।
उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है। जब इस विदाई तय की बात आई तो इन्होंने अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस भेजने शुरु कर दिए, ताकि गठबंधन टूट जाए। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा जेल से सरकार चला लेंगे लेकिन इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो सरकार ने पुलिस से पिटवाया और काफी गंभीर चोटें आईं जिस कारण 150 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
55 लोग तो कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल थे। पुलिस ने किसी का हाथ, किसी का पैर तोड़ दिया तो किसी का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मेरे ऊपर भी ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। ये स्थिति लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। जबकि हमें संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत देता है। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से खेलो इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया की बात करने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया नाम के हटाने पर लगी है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: सत्ता में बैठी भाजपा की मोदी सरकार आजादी के सपने को चकनाचूर कर रही - धर्मेंद्र यादव

Sat Mar 23 , 2024
,महान समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जयंती आजादी के नायक शहीदे आजम भगत सिंह का बलिदान 93 वां दिवस समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाया गया।उन महान नेताओं के श्री धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद प्रत्याशी समाजवादी पार्टी विधायकों व वरिष्ठ नेताओं ने उन महान नेताओं के चित्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement