फिरोजपुर 26 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
वरिष्ठ समाज सेवक एवं भारतीय जनता पार्टी प्रांत के सदस्य दविंदर बजाज ने अपने दोस्तों को साथ लेकर हुसैनी वाला बॉर्डर पर जाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को मिठाइयां बांट कर होली का महापर्व मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा होली का महापर्व भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन हमें गिले शिकवे दूर करके एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा की बॉर्डर पर जवानों की बदौलत ही हम लोग रात को चैन की नींद सोते हैं। अब हमारा दैत्यव बनता है कि कोसों दूर अपने घरों, परिवारों से दूर रहकर यह लोग हमारी सुरक्षा करते हैं। इसलिए प्रत्येक वर्ष हम बॉर्डर पर जाकर इनके साथ अपने त्यौहार मानते हैं। इस मौके पर उनके साथ दविंदर कपूर पूर्व अध्यक्ष म्युनिसिपल कमेटी, किशोर कथूरिया पूर्व पार्षद, विजय आनंद अजय कुमार ने भी जवानों को रंग गुलाल लगाया और बधाइयां दी इसके लिए जवानों ने सभी को धन्यवाद दिया।