हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

विजय दुबे,(पत्रकार),

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
क्षेत्र के चौखड़ा,भूतहा,बरचौली, सलामतपुर,दिलशादपुर,गौराकलां सहित विभिन्न गांवों में रंगो का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें नवयुवक, बच्चे,बूढ़े सभी रंगो में सराबोर दिखाई दिए।
इसी क्रम में चौखड़ा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश सिंह के घर पर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए तथा अबीर गुलाल लगाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाया और ठंडई, गुझिया,आदि का रसास्वादन भी किए वहीं भूतहा गांव में आर्यन ऑटो गैरेज के संचालक रंजीत विश्वकर्मा के घर पर भी उक्त गांव व क्षेत्र के लोगों ने इकट्ठा होकर हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया।।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किए।।
वहीं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होली त्योहार की पूर्व संध्या पर होलिका दहन का कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हुआ।
इस अवसर पर- आनन्द सिंह (चौखड़ा), पिंटू सिंह, भोलू दुबे, नीरज पांडेय, हिरेंद्र दुबे, मनोज पांडेय, कृष्णा पांडेय,अखिलेश सिंह, रौनक सिंह, अमन सिंह, कृष्णा सिंह, बीरेंद्र विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाया।।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विपक्ष मुद्दाविहीन है, जबकि भाजपा के पास विकसित भारत का लक्ष्य : नायब सैनी

Tue Mar 26 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – शिवम गाबा।दूरभाष – 94161 91877 नवीन जिंदल के भाजपा प्रत्याशी बनते ही कांग्रेस ने हार मानी : नायब सैनी।कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल। कुरूक्षेत्र, 26 मार्च : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement