भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के नेता लिए उधार : मधुसूदन बवेजा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूूदन बवेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा लोकसभा के लिए जिन 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है उनमें 7 सीटों पर कांग्रेस के नेता चुनाव में खिलाड़ी होंगे। मधुसूदन बवेजा ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए अपना नेता ही नही है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी कैसे सरकार बनाएगी ? बवेजा ने दावा किया कि देश व प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनहित के कार्य होंगे। नौजवानों को रोजगार, महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा, किसानों को फसलों पर एमएसपी, मजदूरों को मजदूरी, बच्चों को शिक्षा मिलेगी। बवेजा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश में लूट-खसूट, दंगा, फसाद और भाईचारा खत्म किया है। आज देश में चारों तरफ हाहाकार है। नफरत और डर का माहौल बना हुआ है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं है। रोजगार की तलाश में युवा विदेशों में पलायन कर रहे है। अपने हकों की आवाज उठाने वालों पर डंडे बरसाए जा रहे है। बवेजा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग नाराज है। देश व प्रदेश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। आने वाला समय इंडिया गठबंधन का होगा।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूूदन बवेजा

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदायूं: बन्द मकान से लाखों का सामान जेबर आदि ले उडा ले गयें चोर

Tue Mar 26 , 2024
ऊझानी(बदायूं) में बन्द मकान से चोर लाखों का सामान जेबर आदि ले उडे । (कृष्ण हरी शर्मा संवाददाता बदायूं)। उझानी (बदायूँ) 26मार्च 2024 ।उझानी के नझियाई मोहल्ले के पूरनलाल होली पर अपने गाँव अल्लापुर चमारी गये थे जब वह सुवह लौटकर आये तो अलमारी एवं वाक्स का ताले टूटे मिले […]

You May Like

Breaking News

advertisement