वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा रितिका ने महाराज जी के जीवन और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों ने मधुर स्वर में बहुत ही प्यारा गीत गाया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का तेजस्वी व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हमें उनके द्वारा दिखाए गए सतमार्ग पर चलने की चेष्टा करनी चाहिए। हम सभी ऐसी कामना करते हैं ईश्वर उन्हें स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। इस अवसर पर कविता, वंदना, ममता, जाह्नवी, रंजना, मनीषा और रमा आदि अध्यापिकाएं भी मौजूद रही।
जयराम पब्लिक स्कूल में कामना करते हुए टीचर एवं विद्यार्थी।