महासमुंद 30 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महासमुंद जिले के चारो विधानसभा सरायपाली, बसना, खल्लारी एवं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री मनीष कुमार दबास (आई.आर.एस. 2014) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री मनीष कुमार दबास से (76470-44996 व 07723-297460) तथा ई-मेल manish.k.dabas@incometax.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उनसे जिला पंचायत में सवेरे 11 से दोपहर 1 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। श्री दबास के लाइजनिंग अधिकारी अब्दुल वहीद खान उपमंडलाधिकारी महासमुंद (98266-30264) को नियुक्त किया गया है।