फिरोजपुर 31 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता }=
मछराल परिवार ने ग्रह प्रवेश पर श्री सनातन धर्म के प्रचार को बढ़ावा देते हुए बड़े ही सादगी से श्री सुन्दर काण्ड का पाठ श्री केदार बदरीनाथ उत्तराखंड रामायण प्रचार सभा के संचालक पंडित अश्विनी शर्मा और उनके साथी भक्त जनों द्वारा करवाया। पंडित अश्वनी शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ मे पाठ किया विक्रम शर्मा ने सुन्दर दरबार सजाया, मोनू शर्मा, सौरभ शर्मा, राजेश वासुदेवा, सचिन नारंग,सक्षम बजाज ने सुन्दर सुन्दर भजन गायन किए और सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। पंडित केवल कृष्ण मछराल ने बताया कि मेरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में वेल सेटल्ड है। हम ईश्वर के आभारी हैं जिन्होंने यह खूबसूरत घर हमें रहने के लिए दिया है। इसके लिए हम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। परिवार की ओर से सभी को प्रसाद वितरण किया गया और जलपान, भोजन की व्यवस्था की गई। गृह प्रवेश में आशीर्वाद देने पहुंचे सभी सदस्यों का उन्होंने धन्यवाद किया।