कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित 37 वें अंतरराष्ट्रीय युवा उत्सव में प्राप्त किया तीसरा स्थान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सांस्कृतिक विधाओं में तीसरा स्थान हासिल करने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 1 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित 37 वें अंतरराष्ट्रीय युवा उत्सव जिसका आयोजन पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब में किया गया था में तीसरा स्थान हासिल करने पर सांस्कृतिक दल को हार्दिक बधाई दी। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने बहुत सी विधाओं के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की हैं उसके लिए मैँ हार्दिक बधाई देता हूं।
इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूटीडी व पानीपत आर्य पीजी कॉलेज के छात्रों ने प्रोसेसन, लाईट वोकल, हिंदी नाटक, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी में प्रथम स्थान, फॉक ऑरकेस्ट्रा, वेस्टर्न वोकल सोलो, माईम, रंगोली, एलोकेशन द्वितीय स्थान, भारतीय समूह गीत, एकल शास्त्रीय स्वर वाद्य, कोलॉज, क्ले मॉडलिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर गुरुचरण, डॉ. हरविन्द्र सिंह राणा, डॉ. रामनिवास, डॉ. शालू मौजूद रही।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजयोग द्वारा मन की शांति संभव : भगवान भाई

Mon Apr 1 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल :ब्रह्माकुमारीज : मुख्यालय माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने बताया कि राजयोग द्वारा अपनी कर्मेन्द्रियों पर संयम कर, कर्म में कुशलता से सकारात्मक चिंतन, सकारात्मक वृति और दृष्टिकोण की उपलब्धि होती हैं, इससे हम व्यर्थ से बच सकते हैं। राजयोग के […]

You May Like

Breaking News

advertisement