वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ की नयी कार्यकारणी घोषित की है जिसमे उद्योगपति संजीव सिकरी को कुरुक्षेत्र का जिला बनाया गया है। नयी जिमेदारियां प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , डॉ. पवन सैनी से विचार करके नयी सूचि प्रदेश संयोजक नविन गोयल ने जारी कि है। बीजेपी ने व्यापार प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाने के लिए नयी जिम्मेदारी दी है। संजीव सिकरी अनेक धार्मिक एवं समाजिक संस्थाओ के साथ जुड़े हुए है। जरुरतमंदो कि मदद करने में भी सदेव आगे रहते है। कुरुक्षेत्र में बन रहे 18 मंजिल मंदिर में भी सिकरी ट्रस्टी के रूप में कार्य कर रहे है सिकरी ने अपनी नियक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल , राज्यमंत्री सुभाष सुधा , रवि बतान , कैलाश भगत का आभार जताया और पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की पार्टी की नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचेंगे जिससे उन्हें लाभ मिले और पार्टी कि नीतियों के अनुसार कार्य करूँगा।
संजीव सिकरी।