वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अग्रवाल समाज के लोगों सहित अन्य लोगों द्वारा भी राज्य की पूर्व मंत्री एवं भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के स्वागत व सम्मान का सिलसिला जारी है। उल्लेखनीय है कि लम्बे समय के बाद सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र पहुंची है तो लोगों में मिलने के लिए उत्साह है। इस मौके पर उन्होंने कुरुक्षेत्र के विकास व महत्व बारे विचार भी सांझा किए। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के थानेसर हल्का विधायक व हरियाणा सरकार के स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री सुभाष सुधा की धर्मपत्नी तथा थानेसर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, पूर्व सांसद व कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार नवीन जिंदल की बहन, भारतीय कथक नर्तक राकेश शर्मा और उनकी पत्नी सहित नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल का स्वागत करते हुए।