लोकसभा निर्वाचन 2024 कर्मा जयंती के साथ ही जिले में मनाया जा रहा लोकतंत्र का पर्वरंगोली, मेहंदी, कलश यात्रा में दिया जा रहा मतदाता जागरूकता का संदेश

धमतरी 05 अप्रैल 2024/ जिले में भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जा रही है। वहीं लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए लोकतंत्र का पर्व भी जिले में बढ़-चढकर मनाया जा रहा है। इन दोनों ही पर्वों को जिलेवासी हर्षोल्लास से बना रहें हैं, घरों में रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोली सजायी गई है, वहीं महिलाएं हाथों में मेहंदी सजायीं हैं तथा कलश यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हर कार्यक्रम के साथ ही साथ स्वविवेक से जिलेवासी लोकतंत्र का पर्व मनाकर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं जहां कलश यात्रा निकालकर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगा रहीं हैं, वहीं हाथों मेहंदी सजाकर अधिक से अधिक मतदान करने लोगों को प्रोत्साहित कर रहीं हैं। इसके अलावा आंगन में शत्-प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए रंगोली भी सजायीं हैं।  
क्रमांक-25/25/अमित

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क निर्माण कार्य में उच्च अधिकारियों द्वारा की जाती है गुणवत्ता की जांचएन.एच.30 सड़क निर्माण कार्य से शहरवासियों में खुशी व्याप्तसंबलपुर (सेहराडबरी) तिराहा एवं श्यामतराई पर लगाया गया सूचना बोर्ड

Fri Apr 5 , 2024
धमतरी 05 अप्रैल 2024/ वर्षों बाद धमतरी शहर के एन.एच. 30 सड़क में निर्माण कार्य को लेकर धमतरी शहर के व्यवसायियों एवं लोगों में खुशी व्याप्त है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एस.के.नेताम ने बताया कि विभाग द्वारा सेंट्रल लेबोरेटरी रायपुर से डिजाईन किया हुआ मिक्स डिजाईन के आधार […]

You May Like

Breaking News

advertisement