भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त द्वारा फीता काटकर किया

आलापुर (अम्बेडकरनगर) विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम सभा चोरमरा कमालपुर में भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त द्वारा फीता काटकर किया गया। मालूम हो कार्यक्रम के आयोजक गांव निवासी चन्द्रलाल गौतम ने अपने सहयोगी साथियों के साथ मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवनदत्त का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।अनावरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी ने गुलामी के जंजीरों से हम सभी को मुक्त कराया है उनका मुख्य उद्देश्य दलित,वंचित,महिला एवं गरीब समाज के लोगों को शिक्षा हासिल कर समाज में आगे बढ़ने का कार्य करें।मौजूदा समय में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार दलित, गरीब विरोधी है भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के ऊपर टिप्पणी करते हैं जिससे इनकी मंशा साफ नजर आती है यह लोग संविधान एवं आरक्षण के विरोधी हैं।आने वाले समय में सभी लोगों को संगठित होकर भाजपा की सरकार बदलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र प्रसाद दाढ़ी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव,सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,अधिवक्ता तिलकधारी,हरीराम यादव बागी,शिव प्रसाद गौतम,पूर्व प्रधान संतलाल गौतम,रवींद्र यादव,अर्जुन यादव,संजय गौतम,मायाराम गौतम,विंध्याचल प्रजापति,प्रधान पतिराम गौतम,रमेश गौंड,अवनीश पुष्कर,अनिल कुमार,शकुंतला देवी,रामनाथ गौतम,दयाराम आजाद,देवमणि यादव,धर्मराज गौड,संजय गौतम,अन्नू कनौजिया,पप्पूगौतम,उमाशंकर,सूर्य प्रकाश गौतम,हरीराम गौतम,दीपक गौतम,रामकेश गौतम,अरविंद गौतम सहित भरी संख्या में लोग मौजूद रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 700 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरण किया जाना है-जिलाधिकारी अविनाश सिंह

Fri Jan 17 , 2025
अम्बेडकरनगर | प्रदेश के कौशल प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक महत्वाकाक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मिशन मोड में प्रारम्भ किया गया है। इस योजना की लांचिंग मा० मुख्यमंत्री जी के के कर कमलों द्वारा यू०पी० दिवस के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। योजनान्तर्गत […]

You May Like

advertisement