Uncategorized

कृष्णकांत शर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनावों में किरारी विधानसभा का प्रभारी कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर किया खुशी का इजहार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा को दिल्ली विधानसभा चुनावों में किरारी विधानसभा का प्रभारी कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर किया खुशी का इजहार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला महासचिव / मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहर विधानसभा से चुनाव लड़े पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनावों में किरारी विधानसभा का प्रभारी कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा सभी ने खुशी का इजहार करते हुए उनको बहुत-बहुत बधाई दी और हाई कमान को धन्यवाद दिया । तथा बरेली कांग्रेस के लिए यह बडे़ गौरव की बात है । इससे पूर्व भी कृष्णकांत शर्मा उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनावों में सहारनपुर लोकसभा के कोऑर्डिनेटर रह चुके है।
बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी , कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल , पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी , जिया उर रहमान, ईलयास अंसारी, राजन उपाध्याय, दिनेश दद्दा, कमरुद्दीन सैफी, उल्फत सिंह कठेरिया, मोईद सिद्दीकी, तबरेज खान, पाकिजा खान, उसमान खान आदि काग्रेस जनो ने बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button