पति से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पति के साथ बात कर रही 50 वर्षीय महिला ने अचानक ट्रैक पर गुजरी मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। पल भर के अंदर पत्नी को लाश में तब्दील होते देख पति स्तब्ध रह गया। गांव के लोगों के मुताबिक पति-पत्नी अपनी पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान थे। वहीं परिजनों ने बताया कि वह रिश्तेदारी में जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौत हो गई।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे कैंट के गांव मोहनपुर निवासी पुत्तूलाल और उनकी पत्नी सोमवती रेलवे ट्रैक किनारे बैठकर बात कर रहे थे। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से मालगाड़ी आई तो सोमवती अचानक उसके आगे कूद गई। मालगाड़ी की चपेट में आकर पल भर में सोमवती का सिर धड़ से अलग हो गया। पुत्तूलाल कुछ देर के लिए बेसुध हो गए। इस मामले में पोस्टमार्टम पर मौजूद मृतका के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन का ध्यान नहीं दिया। इस वजह से वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तब भी कुछ बोल नहीं पाए। उनके हाथ-पैर भी कांपने लगे। एक और ट्रेन गुजरी तो उन्होंने भी उसके आगे दौड़ने की कोशिश की। काफी देर बाद कुछ संयत हुए तो बताया कि शाहजहांपुर के महमूदापुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। वहां कोई आग से झुलस गया था। इसी बीच रास्ते में अचानक पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोको पायलट की सूझबूझ से आग का गोला बनने से बची डेमू ट्रेन

Tue Jan 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली सिटी से चलने वाली डेमू ट्रेन आग का गोला बनने से बच गई। ट्रेन के पिछले इंजन में सोमवार सुबह धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था। धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत […]

You May Like

advertisement