दस करोड़ की लागत से होगा सगड़ी विधानसभा में इक्यानवे संपर्क मार्गों का निर्माण

दस करोड़ की लागत से होगा सगड़ी विधानसभा में इक्यानवे संपर्क मार्गों का निर्माण।
=संपर्क मार्ग के निर्माण से दूर होगी आवागमन की दुश्वारियां। आजमगढ़: सगड़ी विधानसभा में 91संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने लगभग 10 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग ने इसके निमित्त निविदा भी आमंत्रित की है। दो माह के अंदर ही इस कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश भी जारी किया गया है। संपर्क मार्गों के निर्माण से आवागमन में आने वाली दुश्वारियां काफी कम हो जाएगी।
सगड़ी विधानसभा का अधिकांश हिस्सा देवारांचल में पड़ता है।जहां की सड़क काफी जर्जर हैं।सरयू नदी में बाढ़ आने से तमाम संपर्क मार्ग कट कर नदी की धारा में विलीन हो जाते हैं। ऐसे में लोगों का अपने घरों तक पहुंचाना काफी दुष्कर हो जाता है। पिछले एक दशक से सगड़ी विधानसभा के संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गिट्टियां उभर गई है। एक से दो फीट के गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी मांग उठाई। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने इस परेशानी से क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया।

संज्ञान लेकर विधायक एच एन सिंह पटेल ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। जिसके चलते शासन ने इस क्षेत्र की अमुवारी नरायणपुर संपर्क मार्ग, महावत गढ़ चकिया, मुबारकपुर जोल्हापुर, बेरमा लिंक मार्ग,मानिकपुर संपर्क मार्ग, कंजरा दिलशादपुर, रौनापार त्रिमुहानी मार्ग, काखभार बनकटिया, इशारापार भरौली,महुला काखभार,लखमी रोहिवार,रौनापार महुला, डिगवनिया महुला,छपरा अजमतगढ़, अराजी देवारा नैनीजोर,बेलसर जमीन बेलसर सहित 91 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड रुपए स्वीकृत किया है। इन सड़कों के निर्माण के लिए 10 जनवरी 2025 को निविदा भी आमंत्रित की गई है। टेंडर स्वीकृत होने के दो माह के अंदर ही इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

मेरी विधानसभा में संपर्क मार्गो की स्थिति काफी खराब है। खास रूप से देवारांचल में आने वाली बाढ़ से सैकड़ो गांव के संपर्क मार्ग टूट जाते हैं। सड़के जर्जर हो जाती हैं जिससे लोगों के आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इन सड़कों के निर्माण के लिए मैंने विधानसभा में सवाल किया था। शासन ने मेरी मांग को संज्ञान में लेते हुए 91 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए धन और मुक्त कर दिया है शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
डॉ एच एन सिंह पटेल
विधायक सगड़ी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन पर्यंत गरीबों और शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर =एच एन पटेल

Sat Jan 25 , 2025
जीवन पर्यंत गरीबों और शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर =एच एन पटेलनाई महासभा ने मनाई जयंती माल्यार्पण कर किया नमन।सगड़ी (आजमगढ़): राष्ट्रीय नाई महासभा की स्थानीय इकाई द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन […]

You May Like

advertisement