उत्तराखंड: भाजपा ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन से किया किनारा,

सागर मलिक संपादक

हरिद्वार में हुई गोलीबारी की घटना के बाद भाजपा ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन से किनारा कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर बात की है। भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा ना तो किसी को कानून का उल्लंघन करने की इजाजत देती है, और ना ही संविधान के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बढ़ावा देती है।

उन्होंने कहा, “हमने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि वे अपने कृत्यों में सद्भाव और कानून के दायरे में रहें। भाजपा के लिए संविधान और कानून सर्वोपरि हैं, और किसी भी सदस्य को ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाए।” महेंद्र भट्ट ने इस मामले में पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि कोई सदस्य इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो पार्टी उस पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

कुछ देर पहले ही पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा खानपुर विधायक के आवास पर गोलीबारी की घटना को अपने समर्थकों के साथ मिल कर अंजाम दिया था। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन भाजपा ने इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी ने इस मामले में अपने सख्त और निर्णायक दृष्टिकोण को उजागर करते हुए हरिद्वार घटना को लेकर अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रस्तोगी सभा भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा रोहण व नेत्र,स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Mon Jan 27 , 2025
रस्तोगी सभा भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा रोहण व नेत्र,स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री रस्तोगी सभा भवन में अध्यक्ष गोपाल रस्तोगी द्वारा झंडा रोहण किया गया तथा एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के मौके पर समाज […]

You May Like

advertisement