Uncategorized

निर्बल और असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म =एसडीएम

निर्बल और असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म =एसडीएम
::रजादेपुर मठ पर हुआ गरीबों में कंबल वितरित।
सगड़ी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने रजादेपुर मठ के मठाधीश शिवसागर भारती के सहयोग से सैकड़ों गरीबों में कंबल वितरित किया।
कंबल वितरण के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की मदद करना ही सच्चा मानवीय धर्म है। हर व्यक्ति को ऐसे लोगों की चढ़ बढ़कर मदद करनी चाहिए।
मठाधीश शिव सागर भारती ने कहा कि रजादेपुर सिद्ध मठ है। यहां पर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाता है। समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाती है। गणतंत्र दिवस पर गरीबों को कंबल वितरित किया गया है। आगे भी गरीबों को कंबल दिया जाएगा। संतो और महंतों का जीवन ही समाज के लोगों का उत्थान करना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवनाथ, अरविंद नायक, संतोष नायक, दीपक उपाध्याय, राजबहादुर नायक,अशोक नायक, राम भवन,प्रहलाद सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button