निर्बल और असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म =एसडीएम

निर्बल और असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म =एसडीएम
::रजादेपुर मठ पर हुआ गरीबों में कंबल वितरित।
सगड़ी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने रजादेपुर मठ के मठाधीश शिवसागर भारती के सहयोग से सैकड़ों गरीबों में कंबल वितरित किया।
कंबल वितरण के अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की मदद करना ही सच्चा मानवीय धर्म है। हर व्यक्ति को ऐसे लोगों की चढ़ बढ़कर मदद करनी चाहिए।
मठाधीश शिव सागर भारती ने कहा कि रजादेपुर सिद्ध मठ है। यहां पर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाता है। समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाती है। गणतंत्र दिवस पर गरीबों को कंबल वितरित किया गया है। आगे भी गरीबों को कंबल दिया जाएगा। संतो और महंतों का जीवन ही समाज के लोगों का उत्थान करना है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवनाथ, अरविंद नायक, संतोष नायक, दीपक उपाध्याय, राजबहादुर नायक,अशोक नायक, राम भवन,प्रहलाद सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर कारागार मंत्री ने किया सम्मानित

Mon Jan 27 , 2025
प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर कारागार मंत्री ने किया सम्मानित।सगड़ी। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने जीयनपुर कोतवाल को प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया।जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement