विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लगाया संविदा कर्मचारी की हत्या का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राजेन्द्र नगर उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात कर्मचारी ने गत रात्रि फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अफसरों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजीव पर घोटाले की रकम चुकाने का दबाव था।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र के गुलाब नगर निवासी 32 वर्षीय राजीव पुत्र अजय का शव घर में कुंडे से लटका मिला। उनके भाई संजू ने बताया कि रोज की तरह ड्यूटी कर राजीव सोमवार शाम घर आए थे। रात में करीब 10 बजे पड़ोसी से पता लगा कि उनका शव कमरे में कुंडे के सहारे लटका हुआ है। पड़ोसियों की मदद से उनको उतारा गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्होंने मृत घोषित कर दिया। राजीव की 2 साल पहले पूजा से शादी हुई थी। उनके 10 माह के दो जुड़वा बच्चे हैं।
मृतक के भाई संजू ने बताया कि राजीव राजेंद्र नगर के बिजली उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी थे। वह बिलिंग निकालने का काम करते थे। आरोप लगाया कि इसको लेकर उनके साथियों ने घोटाला कर दिया था। राजीव पर घोटाले की रकम को चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे। शायद उन्होंने इसीलिए आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीजी जोन ने दी एसपी, एसएसपी और सीओ समेत अफसरों को चेतावनी 31 जनवरी तक दें संपत्ति का ब्यौरा

Tue Jan 28 , 2025
एडीजी जोन ने दी एसपी, एसएसपी और सीओ समेत अफसरों को चेतावनी 31 जनवरी तक दें संपत्ति का ब्यौरा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : एडीजी जोन रमित शर्मा ने बरेली जोन के सभी नौ जिलों के एसपी, एसएसपी के साथ हाइब्रिड मोड में समीक्षा बैठक की। एडीजी जोन ने […]

You May Like

advertisement