उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की,
सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था. इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया. साथ ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के सफल क्रियान्वयन और हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.

बता दें कि उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है. ओपनिंग सेरेमेनी में इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को खेल मशाल तेजस्विनी सौंपी थी. इसी बीच बॉलीवुड सिंगर जुबिन नैटियाल ने अपनी दमदार प्रस्तुति से खिलाड़ी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. राष्ट्रीय खेलों में 9,545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. सबसे ज्यादा 700 खिलाड़ी एथलेटिक्स में है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली चुनाव को लेकर रैलियां करने के लिए दिल्ली आना-जाना लगा रहता है.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा दुरुस्त होगी, डॉ धन सिंह रावत

Fri Jan 31 , 2025
उत्तराखंड में 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा दुरुस्त होगी, डॉ धन सिंह रावत, सागर मलिक संपादक सार: एम्बुलेंस के बेड़े में होगी वृद्धि, जनपदों में रहेगी बैकअप व्यवस्थाकहा, जरूरतमंद व्यक्ति को मिलेगी एम्बुलेंस के लोकेशन की सूचना, सूबे में स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाली 108 आपातकालीन सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement