नोएडा रोडवेज बस का निकला पिछला पहिया, बड़ा हादसा टला

चालक ने विभागीय लापरवाही को बताया कारण**

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली से नोएडा जा रही रोडवेज बस उस समय बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई, जब सीबीगंज थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर अचानक बस का पिछला पहिया बाहर निकल गया। बस में उस समय लगभग 30 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर पलटी नहीं, वरना कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।
चालक ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे से बस के पिछले पहिए में मात्र दो नट लगे हुए थे, जबकि कई बार इसकी शिकायत विभाग को दी गई थी। चालक के अनुसार, “रोडवेज विभाग की घोर लापरवाही के कारण ही बस दो नटों पर चल रही थी।”
घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों और चालक की मदद से बस को सड़क किनारे खड़ा कराया गया। तथा सूचना पर पहुँच कर थाना पुलिस ने सभी सुरक्षित यात्रियों को उनके गतव्य को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कराया ।
यात्रियों ने भी रोडवेज परिवहन विभाग पर देखरेख में भारी कमी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारी ऐसी गंभीर लापरवाही को नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो किसी भी दिन बड़ा हादसा करा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुदामा व कृष्ण की मित्रता सच्ची दोस्ती का उदाहरण--आचार्य रमाकांत दीक्षित

Sat Nov 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता से सीखने योग्य शाश्वत सबक सह है कि सुदामा और कृष्ण की मित्रता निस्वार्थता, ईमानदारी, और सच्ची दोस्ती का उदाहरण हैं। इस मित्रता से हमें यह सीखना चाहिए कि दोस्ती में स्वार्थ नहीं होता, बल्कि निस्वार्थ प्रेम और […]

You May Like

Breaking News

advertisement