काया को शुद्ध करता महाभारतकालीन तीर्थ कायाशोधन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 28 जनवरी : महाभारत की धरती पर स्थित कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों का हमारे प्राचीन ग्रंथों में वर्णन मिलता है इन्हीं में से एक कायाशोधन नामक यह तीर्थ जींद से लगभग 19 कि.मी. दूर कसूहन ग्राम में स्थित है। कसूहन में स्थित इस तीर्थ के नाम से ही प्रतीत होता है कि यह तीर्थ काया अर्थात् देह को शुद्ध करने वाला है । इस तीर्थ का वर्णन महाभारत एवं वामन पुराण दोनों में ही उपलब्ध होता है। महाभारत में इस तीर्थ के महत्त्व विषयक निम्न श्लोक है:
कायशोधनमासाद्य तीर्थं भरतसत्तम ।
शरीरशुद्धि स्नातस्य तस्मिस्तीर्थे न संशय:।।
(महाभारत, वन पर्व 83/42)
अर्थात् हे भरतश्रेष्ठ! कायशोधन तीर्थ में जाकर स्नान करने वाले मनुष्य की शरीरशुद्धि हो जाती है इसमें कोई संशय नहीं है।
वामन पुराण में दिए गए वर्णन से ज्ञात होता है कि महाभारत काल की अपेक्षा इस काल में उक्त तीर्थ का महत्त्व अपनी प्रगति की पराकाष्ठा पर था:
कायशोधनमासाद्य तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम्।
शरीरशुद्धिमाप्नोति स्नातस्तस्मिन् न संशयः।
शुद्धदेहश्च तं याति यस्मान्नावर्तते पुनः।
तावद् भ्रमन्ति तीर्थेषु सिद्धास्तीर्थपरायणाः।
यावन्न प्राप्नुवन्तीह तीर्थं तत्कायशोधनम्।
(वामन पुराण 35/17-18)
उक्त श्लोकों से स्पष्ट है कि वामन पुराण में भी इस तीर्थ के सेवन का फल महाभारत की भाँति शरीर शुद्धि बताया है लेकिन इससे आगे विस्तार में यह भी स्पष्ट उल्लिखित है कि इस शुद्ध देह को प्राप्त करके मनुष्य उस स्थान को जाता है जहाँ से वह पुनः नहीं लौटता। भावार्थ यह है कि वह मनुष्य जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। इस तीर्थ को सर्वाधिक श्रेष्ठ समझते हुए अन्त में लिखा है कि तीर्थ प्रेमी सिद्ध पुरुष तभी तक तीर्थों में भ्रमण करते रहते हैं जब तक वे उस कायशोधन नामक तीर्थ में नहीं पहुँचते अर्थात् कायशोधन नामक तीर्थ का सेवन करने के पश्चात् किसी अन्य तीर्थ में जाने की आवश्यकता नहीं रहती।
इस तीर्थ के प्रति यहाँ जनसाधारण में दृढ़ आस्था पाई जाती है। लोक प्रचलित विश्वास के अनुसार यहाँ स्नान करने से सभी दैहिक (शारीरिक) रोग नष्ट हो जाते हैं। कहते हैं कि महाराजा पटियाला का कुष्ठ रोग भी इस तीर्थ के स्नान से दूर हो गया था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत फिरोजपुर में वाकाथोन का आयोजन, 25 स्कूलों के 1500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Fri Jan 31 , 2025
सडक़ सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत फिरोजपुर में वाकाथोन का आयोजन, 25 स्कूलों के 1500 विद्यार्थियों ने लिया भाग 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाना है लक्ष्य- एडीजीपी ट्रैफ़िक (पंजाब) फिरोजपुर 30 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत फिरोजपुर में राज्य स्तरीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement