आयुष विभाग द्वारा आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में सूर्य नमस्कार का करवाया गया अभ्यास

आयुष विभाग द्वारा आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में सूर्य नमस्कार का करवाया गया अभ्यास।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 6 फरवरी : हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डा. मनीश कुकरेजा ने कहा कि हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के सहयोग से कुरुक्षेत्र के कच्चा घेर में स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।
डा. कुकरेजा ने सभी विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के 12 मंत्रों के अर्थ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य उन्नत होता है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर ओजस्वी, तेजस्वी बनता है। शरीर में सूक्ष्म रूप से उपस्थित सातों चक्र प्रभावित होने से शरीर की सभी कोशिकाओं को नवीन ऊर्जा मिलती है व स्मरण शक्ति का विकास होता है। शरीर की सभी प्रणालियों पर समुचित प्रभाव पडऩे से सभी अंग प्रत्यंग सक्रिय होते है।
उन्होंने कहा कि 12 फरवरी तक थानेसर के हर घर परिवार, सूर्य नमस्कार अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग, शिक्षा विभाग व खेल विभाग, विद्या भारती व योग से जुड़ी समस्त संस्थाएं संयुक्त रूप से कृत संकल्प लेकर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन करवाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल बलदेव राज सैनी द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलएनजेपी अस्पताल का ब्लड बैंक बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक

Fri Feb 7 , 2025
एलएनजेपी अस्पताल का ब्लड बैंक बना हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। डीजीएचएस भारत सरकार ने केरला कोची में एलएनजेपी को दिया प्रथम पुरस्कार।सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने प्राप्त किया अवार्ड, ब्लड बैंक ने वर्ष 2024 में एकत्रित किया 5938 यूनिट रक्त। कुरुक्षेत्र 6 फरवरी : जिला […]

You May Like

advertisement