Uncategorized

दिल्ली के नागरिकों को अब मिलेगा पर्याप्त और स्वच्छ जल : नायब सिंह सैनी

दिल्ली के नागरिकों को अब मिलेगा पर्याप्त और स्वच्छ जल : नायब सिंह सैनी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर में की पूजा अर्चना।
गीता उपदेशों की साक्षी वट वृक्ष की परिक्रमा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी और गरीबों के उत्थान की योजनाओं पर लगी मोहर।
लोगों ने भ्रष्टाचार और आपदा सरकार को किया बाहर।
दिल्ली के लोग वंचित थे मूलभूत सुविधाओं से, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने मुख्यमंत्री को खिलाई जलेबी।
ढोल और आतिशबाजी से मनाया दिल्ली जीत का जश्न।

कुरुक्षेत्र 8 फरवरी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को अब पर्याप्त और स्वच्छ जल मिलेगा। इस दिल्ली राज्य के नागरिकों के लिए हरियाणा पहले ही स्वच्छ जल दे रहा था और अब दिल्ली के पानी को भी स्वच्छ बनाकर हर नागरिक तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इस राज्य में भाजपा सरकार गरीबों का उत्थान करने के साथ-साथ हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमलीजामा पहनाएगी। इससे पहले दिल्ली के लोग पिछले कई सालों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को दिल्ली में भाजपा की जीत पर गीता स्थली ज्योतिसर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ-साथ ढोल की गूंज के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता उपदेशों के साक्षी वट वृक्ष की मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर परिक्रमा की है। यहां पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, एक राष्ट एक चुनाव समिति के सह संयोजक मदन मोहन छाबडा, केडीबी सदस्य विजय नरुला, भाजपा नेता साहिल सुधा, पूर्व नपा अध्यक्षा उमा सुधा, समाजसेवी प्रवीण शर्मा सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा करवाया और दिल्ली की जीत पर जश्न मनाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की जीत पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ-साथ दिल्ली के नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी, गरीबों के उत्थान के साथ-साथ हर वर्ग के लिए चल रही नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली के नागरिकों ने आपदा और भ्रष्टïाचारी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इस दिल्ली राज्य के लोग पिछले 10 सालों से अच्छी शिक्षा, पर्याप्त व स्वच्छ जल के साथ- साथ मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। लोगों को इलाज के लिए भी अच्छी सुविधाएं नहीं मिल रही थी और ना बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और कांग्रेस सरकार ने लोगों का शोषण करने के साथ-साथ सीवरेज, पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरुम रखा। इतना ही नहीं दिल्ली में भ्रष्टïचारी शासन और आपदा की सरकार थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पर आरोप लगाकर केजरीवाल ने हरियाणा की माटी को कलंकित करने का प्रयास किया और केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में लोगों की बजाए खुद के लिए कार्य किए और भ्रष्टाचार को तवज्जो देने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाने का काम किया है। इस राज्य में अब भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू की जाएंगी और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता लाडी पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीवी गर्ग सहित अन्य नेता और अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel