शुभाशीष संस्थान रायबरेली में दिव्यांगजन बनाएंगे फूलों से होली के रंग

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

शुभाशीष संस्थान रायबरेली में दिव्यांगजन बनाएंगे फूलों से होली के रंग

शुभाशीष संस्थान रायबरेली जो कि विगत 30 वर्षों से दिव्यांगजन हितार्थ रायबरेली में कार्य कर रहा है के परिसर में अब दिव्यांग जनों को फूलों से होली के रंग बनाने का व्यावसायिक प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा | इस कार्य में बेंगलुरु की संस्था क्राफ्टज़ेन फाउंडेशन ने शुभाशीष संस्थान के स्पेशल एजुकेटर को ट्रेनिंग दी है |
क्राफ्टज़ेन फाउंडेशन की फाउंडर एवं सीईओ मयूरा बालासुब्रमण्यम एवं उनकी टीम इस कार्य के शुभारंभ होने के अवसर पर बेंगलुरु से रायबरेली पहुंची एवं दीप प्रज्वलन कर कार्य का शुभारंभ किया है | डायरेक्टर ऐश्वर्य श्रीवास्तव ने बताया की इसे ग्रीन स्किलिंग प्रोग्राम कहा गया हैं और इसमें मंदिर मैं चढ़ाये गए फूलों का उपयोग किया जायेगा | इस अवसर पर शुभाशीष संस्थान के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर क्षमा श्रीवास्तव, संगीता सिंह, प्रांजलि श्रीवास्तव, ममता कुमारी, कोपल मिश्रा, आज़ाद सैनी, सरिता सिंह, कुसुम सिंह उपस्थित रहे| शुभाशीष संस्थान के परिसर में दिव्यांगजन हितार्थ ऐसा सुंदर व्यावसायिक प्रशिक्षण के प्रारम्भ होने पर डायरेक्टर वैभव श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर की |

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा बलात्कार व पाक्सों एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Thu Feb 13 , 2025
थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा बलात्कार व पाक्सों एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार– संवाददाता –विजय दुबे तेजीबाजार -(जौनपुर)–पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement