थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा स्पा सेन्टर की आढ़ में शारीरिक शोषण करने बाले 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आवेदिका की लिखित तहरीर में अंकित आरोप/तथ्यों, आवेदिका को बुद्धा स्पा सेन्टर में नौकरी दिलाने के बहाने कमरे में बंद कर शारीरिक शोषण कराकर पैसे कमाने के संबंध में थाना प्रेमनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा थाना प्रेमनगर बरेली पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए, बुद्धा स्पा सेन्टर से अभियुक्त सुमन पत्नी राजेश निवासी ग्राम कनमन थाना देवरिया बरेली उम्र (30) वर्ष, रेखा पत्नी अनिल निवासी नयागांव 23 बटालियन पीएसी के पास थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद उम्र (27) वर्ष, ज्योति पत्नी संजय निवासी लाडवा सुलतानपुर जनपद हिसार राज्य हरियाणा उम्र (27) वर्ष, साहिल पुत्र सलीम अहमद निवासी मोहल्ला बाडिया धौरा टांडा थाना भोजीपुरा बरेली उम्र (27) वर्ष, रोहित पुत्र भूपराम निवासी मोहल्ला कुम्हार दौरा टांडा थाना भोजीपुरा बरेली उम्र (22) वर्ष को भोलीभाली लड़कियों को बंधक बनाकर शारीरिक शोषण कर पैसे कमाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई । वहीं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में आशुतोष रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 जुगमेन्द्र बालियान,चौकी इंचार्ज डेलापीर, का0 आशीष मान, म0का0 राखी थाना प्रेमनगर बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन सख्त, नकल रोकने और बेहतर सुविधाओं पर जोर

Wed Feb 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में मंगलवार को संजय कम्यूनिटी हॉल में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित […]

You May Like

advertisement