रायबरेली जिला अस्पताल में एक विदेशी श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिला

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली जिला अस्पताल में एक विदेशी श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिला है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक ऑस्ट्रेलिया मूल का है और कुम्भ से आना बता रहा है। माना जा रहा है कि विदेशी भारत में सनातन धर्म से प्रभावित है और यहाँ किसी संत के साथ अरविन्दम गिरी के नाम से रह रहा है। युवक को भर्ती कराने वाले युवक के मुताबिक विदेशी डॉक्टर जे के लाल की ओपीडी के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा था। गेरूआ वस्त्र पहने होने के कारण वह संत लग रहा था इसलिए उसको इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। वहीं इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉक्टर रौशन पटेल ने बताया कि प्रथम दृश्य: विदेशी ज़्यादा नशे की हालत में लग रहा है। फिलहाल उसके वाइटल स्टेबल हैं और खतरे से बाहर है। उधर सीओ सदर ने फ़ोन पर हुई वार्ता के दौरान बताया कि विदेशी युवक के बारे में पूरी जानकारी जुटा कर उसे सुरक्षित उसके ठिकाने पर पहुँचाया जायेगा। फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि युवक जिला अस्पताल कैसे पहुंचा और कुम्भ से किसके साथ आया था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर सुश्री नीलम सहायक जिला न्यायवादी सम्मानित

Sun Feb 23 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : आज महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष में सुश्री नीलम (सहायक जिला न्यायवादी) हांसी कोर्ट जिला हिसार को ‘कानून संरक्षिका अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद में संत प्रकोष्ठ हरियाणा के अध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद […]

You May Like

advertisement