दिल्ली की रहीमा ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग लिए सात फेरे

दीपक शर्मा जिला संवाददाता)

बरेली : दिल्ली की रहने वाली रहीमा ने अपने प्रेमी दीपक से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर नाम बदलकर रिद्धि रख लिया। बरेली के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद रहीमा ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है और अपने परिवार से जान का खतरा भी जताया।
रहीमा मूल रूप से दिल्ली के सीलमपुर की रहने वाली हैं, जबकि दीपक बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के चुरेली गांव के निवासी हैं। दोनों दिल्ली की एक सिलाई फैक्टरी में काम करते थे, जहां करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात हुई। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और जल्द ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। दीपक ने अपने प्रेम का इजहार किया, जिसे रहीमा ने स्वीकार कर लिया।
हालांकि, दोनों के अलग-अलग धर्म के कारण शादी में अड़चनें आ रही थीं। रहीमा के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, और उन्होंने बेटी पर कई तरह की पाबंदियां लगा दीं। उन्हें दीपक से अलग रहने के लिए मजबूर किया गया और धमकियां भी दी गईं। इसी तरह, दीपक के परिवार ने भी शुरुआत में इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन बाद में वे इस शादी के लिए तैयार हो गए। रहीमा ने अपने परिवार का विरोध सहते हुए दीपक के साथ घर छोड़ने का फैसला किया और बरेली आ गईं।
बरेली पहुंचकर, दोनों ने एक मंदिर में शादी करने का निर्णय लिया। मंदिर के महंत की उपस्थिति में रहीमा ने हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर रिद्धि रखा। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। दीपक ने रिद्धि की मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया और सात फेरे लिए। रिद्धि (पूर्व में रहीमा) ने कहा कि वह दीपक के साथ बेहद खुश हैं और अपने फैसले से संतुष्ट हैं। वहीं दीपक ने भी रिद्धि को जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। शादी के बाद रिद्धि ने चिंता जाहिर की कि उन्हें अपने मायके वालों से जान का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शॉर्ट सर्किट से बटलर में मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sat Mar 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल लाइंस क्षेत्र के बटलर प्लाजा में गुरुवार रात एक मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन फिर भी तकरीबन […]

You May Like

advertisement