नगर परिषद थानेसर के 40 संवेदनशील बूथों पर रहेगी प्रशासन की पैनी निगाहें : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

उपायुक्त नेहा सिंह ने संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के दिए निर्देश।
इस्माइलाबाद नगरपालिका में चिन्हित किए 6 संवेदनशील बूथ।

कुरुक्षेत्र 28 फरवरी : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नगर निकाय आम चुनाव 2025 के अंतर्गत नगर परिषद थानेसर में चेयरपर्सन और पार्षद पदों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए है। इस शहर में बनाए गए 108 बूथों में से 40 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए है। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि थानेसर नगर परिषद में चेयरपर्सन पद के लिए 32 वार्डों में 108 बूथ बनाए गए है, जबकि पार्षद पद के लिए 101 बूथ बनाए गए है। इन बूथों में 40 संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए है जिनमें थानेसर में संवेदनशील बूथ वार्ड 2 में बूथ 4, 5,6,7 में जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर,वार्ड 6 में बूथ नंबर 16,17,18 नवयुग सीनियर सेकेंडरी वशिष्ठ कालोनी, वार्ड 7 में बूथ नंबर 20,21,22, राजकीय प्राईमरी स्कूल लायलपुर बस्ती, गीता निकेतन विद्या मंदिर, वार्ड 10 में बूथ नंबर 29, 30, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपली शामिल है।
उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में बूथ नंबर 35,36,37 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीदासपुरा, वार्ड 16 में बूथ नंबर 49,50,51, 52 के लिए राजकीय मिडल स्कूल रतगल, राजकीय मिडल संस्कृति प्राईमरी स्कूल रतगल, वार्ड 19में बूथ नंबर 60,61,62, राजकीय गल्र्स हाई स्कूल नाथ मंदिर रेलवे रोड, वार्ड 26 में बूथ नंबर 84,85, यूनिवर्सिटी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 27 में बूथ नंबर 86 धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, वार्ड 28 में बूथ नंबर 90,91, जय भारती पब्लिक स्कूल दीदार नगर, वार्ड 29 में बूथ नंबर 94,95,96,97, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, वार्ड 30 में बूथ नंबर 98,99,100,101, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 31 में बूथ नंबर 102,103,104,105 में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सब्जी मंडी थानेसर को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है।
इस्माइलाबाद में 6 बूथ संवेदनशील।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इस्मालाबाद नगरपालिका में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए कुल 13 बूथ बनाए गए है इनमें से 6 बूथ संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित किए गए है। जिसमें वार्ड 1 यूएचबीवीएन अफिस इस्माइलाबाद , वार्ड 2 मार्किट कमेटी इस्माइलाबाद, वार्ड 4 शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस्ट साईड, वार्ड 5 शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट साइड, वार्ड 7 मनीष पपनेजा मैमोरियल सनातन धर्म गल्र्स कॉलेज इस्माइलाबाद, वार्ड 11 मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म पब्लिक स्कूल इस्माइलाबाद शामिल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनोज मलिक एंडब्ल्यूबी जिला भिवानी के अध्यक्ष नियुक्त : दीपक मिगलानी

Sat Mar 1 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, महासचिव प्रमोद सैनी, सचिव पद पर विष्णु दत्त शास्त्री नियुक्त।संस्था की कल्याणकारी सोच के कारण बड़ी संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं संस्था के साथ।जिला भिवानी की नवगठित यूनिट को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं : दीपक मिगलानी। चंडीगढ़ : मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement